Samastipur

कल्याणपुर में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार तीन युवक को देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ दबोच लिया। प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष नीतिश चंद्रधरिया ने शुक्रवार को कल्याणपुर थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि कोयलाकुंड गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रतवारा गांव की ओर से स्कूटी पर सवार तीन युवक पंचवटी चौक की ओर जा रहे थे।

शंका होने पर पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। तब पुलिस ने खदेड़ कर तीनों युवक को पकड़ा। तलाशी में रतवारा गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद का पुत्र मो. शमशाद की कमर से देसी कट्टा और पॉकेट से दो कारतूस मिली।

गिरफ्तार युवकों में उसी गांव के मोहदल अंसारी का पुत्र मोहम्मद दिलनमाज व मो. रजी अहमद का पुत्र मो. आकिब राजा शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास नहीं है। तीनों को समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अपर थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार, दारोगा संतोष कुमार एवं मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago