Bihar

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो का विमान, तभी आई ये बड़ी खराबी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले मंगलवार की रात इंडिगो के विमान (संख्या 6ई-342) में अचानक खराबी आ गई और विमान के बाएं इंजन से ईंधन का रिसाव होने लगा। उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर जांच के दौरान इसका पता चला। समय रहते गड़बड़ी सामने आने से बड़ा हादसा हो सकता था।

विमान उड़ान भरने वाला था और यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन, रिसाव का पता चलते ही इसे तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद इंडिगो के इंजीनियरों ने रिसाव को रोकने की कोशिश की। लेकिन, देर रात तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। इधर, यात्रियों को जैसे ही विमान में खराबी का पता चला, वे उग्र हो गए। यात्रियों ने टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर जमकर हंगामा किया और दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की मांग करने लगे। सीआईएसएफ के जवानों की पहल और दूसरे विमान मंगाए जाने का भरोसा मिलने के बाद यात्री शांत हुए। फिलहाल इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।

कोलकाता से आए दूसरे विमान से भेजे गए यात्री विमानन कंपनी ने कोलकाता से दूसरा विमान मंगवाया। रात साढ़े ग्यारह बजे दूसरा विमान पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा जिससे रात 12.17 यात्री कोलकाता भेजे गए। पटना-कोलकाता विमान से कुल 181 यात्रियों को कोलकाता जाना था। कुल 181 यात्रियों में से आठ को कोलकाता पहुंचने के बाद बेंगलुरु जाना था। उन आठ यात्रियों को अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान से भेज दिया गया। अहमदाबाद से दूसरे विमान से उन्हें बेंगलुरु भेजा जाएगा। कुछ यात्री दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट से भी रवाना किए गए। अंत में बचे 158 यात्रियों को कोलकाता से आए फेरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। इस वाकये की वजह से पटना एयपोर्ट पर घंटों अफरातफरी मची रही।

पुणे से पटना आने के बाद विमान को यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरना था। पुणे-पटना विमान देर से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा नतीजतन पटना से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6ई 178 भी तीन घंटे की देरी से यहां से उड़ान भर सकी। रात 10.20 बजे पटना से अहमदाबाद के लिए 167 यात्रियों ने उड़ान भरी।

इससे पहले मंगलवार को पुणे से पटना आने वाले इंडिगो के विमान 6ई 653 में भी उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान को रनवे की ओर ले जाया जा रहा था तभी पायलट को तकनीकी खराबी का सिग्नल कॉकपिट में मिला। विमान को रनवे की ओर से पार्किंग में ले जाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद विमान की तकनीकी खराबी दुरुस्त की गई। इस वजह से यह विमान दो घंटे की देरी से रात 9.14 बजे पटना पहुंचा।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

8 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

10 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

17 घंटे ago