Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले IIT गुवाहाटी के छात्र की हाॅस्टल में संदिग्ध मौत मामले को लेकर कामरूप SP ने क्या कुछ कहा, पढ़े…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आईआईटी गुवाहाटी में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सौरभ नाम का छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। वह समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 निवासी प्रदीप महतो का पुत्र था। परिजन शुक्रवार शाम की शव लेकर समस्तीपुर पहुंचे। कामरूप एसपी ने रंजन भुइयां ने बताया कि छात्र के कमर6से सुसाइड नोट मिला है।

अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। प्रथमदृष्टया ऐसा नहीं लगता कि इसमें कोई गड़बड़ी है। हालांकि, हम अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रहे हैं। छात्र का शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। शुक्रवार की शाम शव मोहनपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इधर सूत्रों ने बताया कि छात्र का शव बुधवार रात सुरक्षा गार्डों को मिला। उस वक्त सौरभ का रूममेट बाहर था। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा है। पुलिस को संदेह है कि छात्र ने तनाव के कारण आत्महत्या की है। वहीं, पीड़ित परिवार ने संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस पंखे से लटके होने की बात कही जा रही है, वह पंखा डैमेज नहीं है।

घटना का जानकारी देते हुए एसपी, कामरूप रंजन भुइयां ने बताया कि छात्रावास के कमरे में सौरभ का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वह कंप्यूटर विज्ञान विभाग में दूसरे सेमेस्टर का विद्यार्थी था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस पूरे मामले में छात्र के परिजन अनहोनी की आशंक जता रहे हैं। उनका कहना है कि कमरे का सामान बिखरा हुआ है। और पंखा भी डैमेज नहीं है। परिजनों आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago