समस्तीपुर :- गेहूं की कटाई तेज हो गई है। फसल को खेतों से जल्द उठाने के लिए किसान तपती दोपहरी में पसीना बहा रहे हैं। फसल को काटने के लिए मजदूर नहीं मिलने से भी किसानों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गेहूं की कटाई महंगी पड़ रही है।
रबी की फसल में गेहूं की फसल पक चुकी है। इसकी कटाई खेतों में होली के बाद से ही शुरू हो गई। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। तापमान बढ़ जाने से फसल को काटने में किसानों को तपती दुपहरी में पसीना बहाना पड़ रहा है। सुबह पांच बजे से ही खेतों में कटाई शुरू हो जाती है। कहीं ग्यारह बजे तो कहीं दोपहर बारह बजे तक हो रही है।
इसके बाद शाम तीन बजे से लेकर शाम छह बजे फिर कटाई किसानों द्वारा की जा रही है। इस भीषण गर्मी से किसान ही नहीं आमजन व जीव-जंतु भी परेशान हैं। गर्मी और धूप से हर कोई परेशान है। सुबह धूप निकलते ही गर्मी के तेवर सख्त हो जाते हैं। दस बजे के बाद तो गर्म हवाएं चलने लगती है। ऐसे में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि तीन दिनों से पछुआ हवा से गेहूं की फसल काटने लायक हो गयी है। गेहूं कटाई के लिए मजदूरों कमी हो गई है। कई जगहों पर किसानों के द्वारा मशीन से गेहूं कटवाया जा रहा हैं।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…