समस्तीपुर :- जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के सभी निर्वाचन कोषांगों के कार्यों की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। इसमें वोटर स्लिप, वोटर गाइड, फॉर्म 12D की समीक्षा के दौरान बताया गया की 85 वर्ष आयु के मतदाताओं को उनके घर पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए पोस्टल बैलेट कोषांग के द्वारा बीएलओ के माध्यम से मतदान वार बंटवाया जा रहा है।
सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। इसमें ओआरएस के साथ जीवन रक्षक दवाइयां रहेंगी। वाहन कोषांग को निदेश दिया गया की ईवीएम कोषांग को उपलब्ध कराए जा रहे गाड़ियां में हर हाल में जीपीएस लगा होना चाहिए। स्टेटिक सर्विलेंस टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत जीविका, ट्रांसजेंडर समुदाय और सुधा बूथ के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश गया। कार्मिक कल्याण कोषांग को वाहन कोषांग एवं डिस्पैच सेंटर पर साफ-सफाई हेतु कर उचित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…