Samastipur

समस्तीपुर में CCA लगे अपराधियों को किया जाएगा जिला व राज्य बदर, DM ने अविलंब करवाई करने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों को तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। समीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एव निरोधात्मक करवाई से की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल में कुल 272 शस्त्र है। जिसमें से 262 का सत्यापन किया जा चुका है।

10 असत्यापित हैं, जिन्हे रद्द करने हेतु प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। 90 शस्त्र जमा हैं। डीएसपी हेड क्वार्टर के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1443 शस्त्र हैं। जिनमें से 627 को जमा कर लिया गया है। 11 लाइसेंस रद्द किए गए हैं एवं सत्यापन के लिए 728 शस्त्र बचे हुए हैं। जिनके सत्यापन का कार्य चल रहा है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 662 शस्त्रों में से 618 सत्यापित हैं। 298 शस्त्र जमा हैं। मात्र 44 शस्त्र असत्यापित हैं। दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की अनुमंडल के कुल 182 शस्त्रों में से 129 का सत्यापन किया जा चुका है एव शेष का किया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के द्वारा बताया गया कि कुल 195 शस्त्रों में से 27 मालखाने में जमा है। 58 गन हाउस में जमा है। 104 सत्यापित है एवं 9 असत्यापित हैं। जिले में कुल 1317 लोगों को भेद्दता के लिए जवाबदेह के रूप में चिन्हित किया गया है। इन लोगो पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत करवाई की जानी है। इनमें पटोरी से 112, रोसड़ा से 455, दलसिंहसराय से 115 एवं सदर से 110 के विरुद्ध प्रस्ताव प्राप्त है।

जिला पदाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत प्राप्त प्रस्ताव पर नोटिस करते हुए अविलंब करवाई कराने का निर्देश दिया गया। बताते चलें की सीसीए के अधीन करवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया जा सकता है या राज्य बदर किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को वल्नरेबल प्वाइंट पर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

इसमें जिला स्तरीय स्वीप कोषांग से सहयोग लेने का भी निर्देश दिया गया। जिले में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया ताकि वीटीआर को बढ़ाया जा सके। मतदान केंद्रों से सीधे वेब कास्टिंग का प्रबंध निर्वाचन के दौरान की किया जायेगा।समीक्षा नक दौरान जिले के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

23 घंटे ago