Samastipur

तमिलनाडु से बुलेट से समस्तीपुर पहुंची राजलक्ष्‍मी मंदा, 21 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर पहुंचेंगी नई दिल्‍ली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत को लेकर कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम को लेकर तमिलनाडु से दिल्ली तक 21 हजार किलोमीटर की बुलेट की सवारी कर एक महिला घूम-घूमकर लोगों से अपील कर रही है। तमिलनाडू के मदुरै से बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा ने 12 फरवरी को अपनी यात्रा शुरू की। राज लक्ष्मी पोंडिचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, गोवा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड होते हुए रविवार को बिहार में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार की दोपहर राजलक्ष्मी मंदा समस्तीपुर पहुंची।

बुलेट की सवारी कर इस अभियान पर निकली राजलक्ष्मी मंदा का कहना है कि वह ‘वोट फॉर मोदी, वोट फॉर नेशन’ का नारा लेते हुए पूरे देशवासियों से मोदी के लिए वोट मांगने की अपील कर रही है। 12 फरवरी को तमिलनाडु से उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की थी। 21 हजार किलोमीटर का सफर कर 65 दिन में वह दिल्ली पहुंचेंगी। इस यात्रा के माध्यम से वो एक मजबूत भारत बनाने के लिए, एक सक्षम भारत बनाने के लिए, एक अच्छा देशभक्त नेता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर लोकतंत्र बचाने को लेकर वह लोगों से अपील करने निकली है।

उनका कहना है कि अगर भारत को विश्व पटल पर देखना है। भारत को मजबूत और विकसित भारत बनाना है, तो मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएं। राजलक्ष्मी समस्तीपुर से अपने अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी है, जहां वह मुजफ्फरपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। फिर उत्तर प्रदेश , हरियाणा होते हुए 18 अप्रैल को दिल्ली में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

देखें वीडियो :

क्या कुछ कहा राजलक्ष्‍मी मंदा ने :

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

17 घंटे ago