समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- कोनैला चौक स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर 14 मार्च की रात हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 11 मोबाइल भी बरामद की गयी है।
अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों में तीन नाबालिग हैं। तीनो शहर के अलग-अलग दो निजी स्कूल के छात्र हैं। इनके अलावे लाइनर का काम करने वाले सुजीत कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सुजीत उजियारपुर थाने के शेखपुरा, वार्ड 12 निवासी रामबली झा का पुत्र है। उन्होंने बताया कि चोरी के दौरान सुजीत आरोपितों के साथ मोबाइल पर लगातार सम्पर्क में था। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल में से 5 मोबाइल उपयोग में था जबकि 6 मोबाइल सील स्थिति में बरामद किया गया। इसके अलावे एक बाइक भी जब्त की गयी।
पकड़े गये छात्रों ने बताया कि पैसा कमाने के लिये मोबाइल दुकान में चोरी की थी। इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, तकनीकी कोषांग के एसआई चन्द्रकेतु, उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आदि शामिल थे। मालूम हो कि चोरों ने मोबाइल दुकान से 50 मोबाइल, ब्लूटूथ हेड फोन, सीलिंग फैन, वाईफाई, सीसीटीवी सेटअप समेत अन्य सामान चोरी की थी।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…