Samastipur

चैती छठ पर पत्नी को मायके पहुंचाकर आ रहा ऑटो चालक मुसरीघरारी में हुआ दुर्घटना का शिकार, मौत के बाद कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली बुजुर्ग गांव में NH-28 पर रविवार की रात मालवाहक पिकअप की ठोकर से एक ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के चकलालसाही गांव के रहने वाले 29 वर्षीय संतोष साह के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि चैती छठ को लेकर संतोष अपनी पत्नी को उसके मायके मुजफ्फरपुर के मुरा गांव पहुंचाने गया था। वहां से लौटने के बाद घर जाने से पहले सीएनजी लेने नेशनल हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान NH-28 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों व मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago