Samastipur

समस्तीपुर के सरकारी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता थीम पर होगी अभिभावक गोष्ठी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में इस वर्ष वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के लिए 8 अप्रैल को होने वाली शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी स्वीप आधारित मतदाता जागरूकता थीम पर होगी। एसएसए के डीपीओ मानवेन्द्र कुमार राय बताया कि वार्षिक मूल्यांकन 2024 का कार्य समाप्त हो चुका है। पूरे जिले में 8 अप्रैल को परीक्षाफल का प्रकाशन समारोहपूर्वक किया जाना है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के आलोक में समस्तीपुर के डीईओ द्वारा जिले के सभी बीईओ को इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश भेजे गए हैं। समक्ष विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा क्विज, पेंटिंग, वाद विवाद, कविता पाठ, भाषण, स्लोगन लेखन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वार्षिक मूल्यांकन 2024 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर लाउडस्पीकर व साज सज्जा की भी व्यवस्था रहेगी।डीपीओ ने बताया कि आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभाग ने यह तय किया है कि इस अवसर पर बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का थीम स्वीप आधारित मतदाता जागरूकता रहेगा। ताकि 13 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

8 मिनट ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

9 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

15 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

16 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

18 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

23 घंटे ago