Bihar

बिहार में पीएम मोदी की जनसभा आज, नवादा में देंगे सियासी पैगाम; एनडीए के अन्य दल भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (7 अप्रैल 2024) को बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। नवादा जनसभआ में भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनडीए के अन्य घटक दलों के सदस्य भी शामिल होंगे। वहीं, बिहार में एक हफ्ते के अंदर प्रधानमंत्री की यह दूसरी चुनावी रैली है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

इससे पहले चार अप्रैल को भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री ने जमुई सीट से एनडीए के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। नवादा में पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को गया, औरंगाबाद और जमुई के साथ नवादा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। नवादा की धरती पर दूसरी बार मोदी का आगमन होने वाला है।

रामनवमी से पहले मोदी नवादा से हुंकार भरेंगे

रामनवमी से पहले मोदी नवादा से हुंकार भरेंगे और अपने प्रत्याशी के लिए जीत का भी दावा करेंगे। इस दौरान मोदी मगध को केंद्र की राजग सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं एवं तरक्की के लिए किए गए प्रयास के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सीएम नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के अलावा लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago