लोकसभा चुनाव से पहले समस्तीपुर से एनडीए समर्थित लोजपा (रा०) की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने शनिवार को एक पोर्टल लान्च किया। इसके माध्यम से समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता एनडीए प्रत्याशी द्वारा जारी होने वाले संकल्प पत्र के लिए सुझाव दे सकेंगे।
एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगले पांच साल मे समस्तीपुर लोकसभा को बिहार का नंबर 1 लोकसभा क्षेत्र बनाने के संकल्प के साथ हम चुनावी मैदान मे उतरे है। इसी को लेकर विकसित समस्तीपुर के लिए हमारे द्वारा अलग से संकल्प पत्र जारी किया जाएगा जो जनता के सुझावों से तैयार होगा। समस्तीपुर का विकास भी मुजफ्फरपुर और दरभंगा के तर्ज पर किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और जो युवा स्वरोजगार करना चाहते है उनके लिए न्युनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जाम से मुक्ति के लिए शहर मे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। गांव-गांव तक पक्की सड़क का निर्माण और टूटी सड़कों का समय पर पुनः निर्माण कराया जाएगा।
शाम्भवी जी ने आगे कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोग खेती और कृषि क्षेत्र से जुड़े है। इसलिए इसे रोजगार उनमुखी बनाने के लिए भी काम करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे उद्योग लगाए जाएंगे ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके। युवा के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए काम करेंगे और सभी वर्गों चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास करेंगे।
संकल्प पत्र के लिए समस्तीपुर की आम जनमानस से बात समस्तीपुर की पोर्टल पर ऑनलाइन सुझाव मांगे गए है जिसका लिंक https://baatsamastipurki.com/ है। जनता से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर संकल्प पत्र मे शामिल किया जाएगा।
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…