समस्तीपुर :- लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत 12 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेटों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया। इसके तहत एनसीसी कैडेटों के द्वारा सरकारी बस स्टैंड से बीआरबी कॉलेज तक रैली निकाली गई। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कैडेटों के द्वारा राहगीरों को 13 मई को अपना वोट अवश्य डालने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता रैली में कैडेटों ने अपने हाथ में तख्तियां ली हुई थी जिसपर भारत के लिए वोट करें, अपने लिए वोट करें और न्याय के लिए वोट करें जैसे मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित नारे लिखे हुए थे। आम जनता को एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट के महत्व के बारे में बताया गया।
एनसीसी कैडेटों ने मतदाताओं से एक सफल सरकार के गठन के लिए अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की। इस मतदाता जागरूकता अभियान में 7 कॉलेजों जिनमें समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर, यूआर कॉलेज रोसड़ा, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर, आरआईएचएस विरोली, आरबी कॉलेज दलसिंहसराय एवं एएनडी कॉलेज पटोरी के कुल 200 कैडेटों ने भाग लिया। इसमें एनसीसी के 109 सीनियर विंग और 81 सीनियर सिटीजन के कैडेटों ने भाग लिया। यह मतदाता जागरूकता अभियान जिला स्वीप कोषांग की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वीप के नोडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे व आकाश उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…