Samastipur

समस्तीपुर के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत में महिला से दुर्व्यवहार मामले में मुखिया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर प्रखंड के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया गोविंद पासवान को पंचायत के ही वार्ड संख्या-12 की एक महिला से दुर्व्यवहार करने के आरोप में जेल जाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत की एक महिला ने मुखिया सहित तीन लोगों पर दुर्व्यवहार एवं मारपीट के संबंध में कोर्ट में परिवारवाद दायर किया था। जिसके बाद खानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

गुरुवार को मुखिया जमानत के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए थे। मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुखिया को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है। बताते हैं की मुखिया ने दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के ही वार्ड 12 निवासी व्यक्ति व उसके पुत्र पर रंगदारी मांगने एवं गाली गलौज कर जान मारने की धमकी से संबंधित प्राथमिकी खानपुर थाने में दर्ज करायी थी। वहीं दूसरे पक्ष से महिला ने कोर्ट में परिवार दायर किया था। जिस आधार पर खानपुर थाने में मुखिया एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

1 घंटा ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

4 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

8 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

12 घंटे ago