मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए DM और SP, सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/मोहनपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी मोहनपुर प्रखंड के धरणी पट्टी पश्चिम पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय धरणी पट्टी पश्चिम में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी मतदाताओं से 13 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पटोरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक @vinayomtiwari ने मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत धरणी पट्टी पश्चिम पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय धरणी पट्टी पश्चिम में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए।#Samastipur #Ujiyarpur #Loksabha #loksabhaelection2024… pic.twitter.com/KsD7QKJsk9
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 10, 2024

