Samastipur

जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मथुरापुर घाट स्थित जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार का समापन हो गया। सेमिनार का विषय है “नई शिक्षा नीति 2020 उपलब्धि और चुनौतिया” का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य के द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. जवाहर लाल झा ने नई शिक्षा नीति 2020 के गुण दोषों का विस्तृत विवेचना किए। विशिष्ट अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के सेवानिवृत्त एफओ डॉ. राम भरत ठाकुर ने नई शिक्षा नीति को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में मिल का पत्थर बताया।

मंचासीन अतिथि वसुंधरा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. एस. पी द्विवेदी ने नई शिक्षा नीति 2020 को समझ में सामान्य वर्ग के मुख्य धारा में जोड़ने वाला बताया। वहीं सेंट पॉल टीटी कॉलेज बिरसिंहपुर की प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने नई शिक्षा नीति महिला शिक्षक के परिपेक्ष मे विस्तृत चर्चा किया।

जेपी एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी दिलीप कुमार ठाकुर ने नई शिक्षा नीति 2020 को समय सापेक्ष बताते हुए 143 करोड़ जनसंख्या वाले देश में मानव संसाधन विकसित करने वाली नई शिक्षा नीति 2020 के बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। महाविद्यालय के सचिव महेश कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 के उपलब्धियां में प्राप्त करने के लिए आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया एवं उपलब्धियां को प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय में आधारभूत संरचना विस्तृत करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एस. एस राय ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। मंच संचालन रिचा एवं अविनाश कुमार ने किया। कार्यारंभ सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। डॉ. सौरभ राज, डॉ. नमिता कुमारी, कुमारी अंजला, रजनीकांत, केएम यादव, संगीता राय, आदि ने अहम भूमिका निभाई। इस सेमिनार में अन्य महाविद्यालय से आए डेलीगेट ने टेक्निकल सेशन में भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago