Samastipur

समस्तीपुर के राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त इशांत बने राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एवं डीएवी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र इशांत राज ने एक बार फिर बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में युगल का खिताब जीत लिया है। वहीं एकल मुकाबले में उन्हें उपविजेता बन कर ही संतोष करना पड़ा है।

उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के उदीयमान खिलाड़ी एवं ऑल इंडिया सब जुनियर युगल बैडमिंटन वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त इशांत राज इन दिनों अपने टखने की चोट का इलाज भी करा रहे हैं। बावजूद उन्होंने बेगूसराय में 4 से 7 अप्रैल 2024 तक आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर (अंडर-15) बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने जोड़ीदार मुजफ्फरपुर के काव्य कश्यप के साथ खेलते हुए फाइनल में गया के आरव और अर्पित की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-9 एवं 21-16 से पराजित कर युगल मुकाबले का खिताब अपने नाम किया।

वहीं इशांत राज को एकल वर्ग के फाइनल में कड़ा संघर्ष करते हुए मुंगेर के असदुल्लाह से 17-21 एवं 18-21 से पराजित होने से उपविजेता बन कर संतोष करना पड़ा। इशांत की दोहरी सफलता पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोच सह कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव तरुण कुमार, उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ. एके आदित्य, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. सुशांत, अमित गूँजन, रोहित कुमार, अमित गुप्ता, हिमांशु चाँदना, दीपक अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल सहित जिला के कई खेल-प्रेमियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago