समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- भारत में एकल साइकिल यात्रा पर निकले आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एमेरिटस एवं स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री प्रो. किरण सेठ 13 हजार 50 किलोमीटर की यात्रा कर दलसिंहसराय पहुंचे। यहां दलसिंहसराय के ढेपुरा गांव में NH-28 पर साइकिल रोकते ही जन प्रतिनिधि रंजीत निर्गुणी, जयंत चौधरी, कन्हैया चौधरी, मो. नवाब और छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी चीज छोटी-छोटी बातों में छिपी हुई है। हर चीज में बचत जरूरी है। लोग बिजली का दुरुपयोग कर रहे हैं, इसे बचाना होगा। पूरे विश्व में पानी का लेवल लगातार नीचे जा रहा है और हम पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जबकि सबको पता है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए ही होगा। लोग भोज ही नहीं अपने घर की थाली में भी खाना छोड़ देते हैं। वह बर्बाद हो जाता है। समाज में आज आदर्श की कमी है मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…