Samastipur

दैनिक ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए ‘होली स्पेशल ट्रेनों’ के फेरों में हुई वृद्धि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- होली के बाद दैनिक ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। जारी सूची के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से ट्रेन संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल अब पांच अप्रेल को भी सरहसा से 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 05561 समस्तीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल अब पांच अप्रैल को भी समस्तीपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03239 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब चार अप्रैल को भी राजगीर से 11.00 बजे खुलकर 13.25 पटना रूकते हुए अगले दिन 05.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04095 पटना-नई दिल्ली स्पेशल अब दो अप्रैल को भी पटना जंक्शन से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04073 गया-आनंद विहार स्पेशल (अनारक्षित) अब दो अप्रैल को भी गया से 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसके साथ ही चार अप्रैल को गया से गाड़ी संख्या 03639 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 03640 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल पांच अप्रैल को आनंद विहार से 07.00 बजे खुलकर उसी दिन 20.45 बजे गया पहुंचेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी सं. 05585 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 03.04.24 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 19 कोच लगाए जाएंगे।

वहीं गाड़ी सं. 05531 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 03.04.24 को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी सं. 05561 समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल02.04.24 को समस्तीपुर से 19.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन पहुंचेगी। 17.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच लगाए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

17 मिनट ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

7 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

7 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

8 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

11 घंटे ago