Samastipur

BREAKING: पूर्व मंत्री और उजियारपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार आलोक मेहता के बाॅडीगार्ड का सरकारी पिस्टल चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा स्थित बाबा केवल स्थान मेला में पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व मंत्री आलोक मेहता के अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल चोरी हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया। इसके बाद पूर्व मंत्री के अंगरक्षक सुमन कुमार ने हलई थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस सरकारी पिस्टल की खोज में जुटी हुई है। बता दें कि बुधवार की देर शाम राजकीय मेले में एक साथ पूजा-अर्चना करने पूर्व आलोक मेहता और मुकेश साहनी पहुंचे थे। भीड़ अत्यधिक होने के कारण अंगरक्षक पूर्व मंत्री की सुरक्षा में जुटे हुए थे। इसी दौरान आलोक मेहता के अंगरक्षक सुमन कुमार के सरकारी पिस्टल को किसी ने चुरा लिया।

राजकीय मेला में बिजली और पानी की किल्लत :

राजकीय मेला बाबा केवल धाम में इस बार सरकारी स्तर पर सही से व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है। खासकर बिजली व पानी की समस्या से श्रद्धालु अधिक परेशान हैं। कमला मंदिर की ओर टिके श्रद्धालुओं ने बताया कि रात में उन्हें अंधेरे में ही रहना पड़ा। न तो बिजली की सुविधा है और न पानी और शौचालय की। मेला समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने डीएम से इसकी शिकायत कर शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की। है। उन्होंने बताया कि मेले में पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संभालनी पड़ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

47 मिनट ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

1 घंटा ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

1 घंटा ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार…

3 घंटे ago