Bihar

‘रोहिणी आचार्य को भारी वोट से हराइए…’, मंच पर बैठे थे लालू यादव और फिसल गई RJD नेता सुनील सिंह की जुबान

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी पार्टियां चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। रैलियों का दौर चल रहा है और इस दौरान नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के सारण में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की रैली के दौरान, जहां रोहिणी आचार्या के लिए वोट मांगते-मांगते आरजेडी नेता ने उन्हें भारी मतों से हराने की बात कह दी। दिलचस्प बात ये थी कि इस दौरान लालू यादव खुद मंच पर मौजूद थे।

दरअसल बिहार के सारण से लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। रोहिणी के प्रचार के लिए बुधवार को पार्टी ने यहां एक जनसभा आयोजित की थी। इस सभा के लिए लालू प्रसाद यादव को भी बुलाया गया था। आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान उनकी जुबान फिसल गई।

ऐसे किया डैमेज कंट्रोल

भाषण के दौरान सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा, “आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए…” थोड़ी देर बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और सुनील सिंह ने जुबान फिसलने के कुछ देर बाद ही डैमेज कंट्रोल कर लिया। उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा, “अरे…अरे… मतलब उन्हें जिताइए कि आने वाला इतिहास भी रोहिणी आचार्य को याद करे।”

राजनीति में एंट्री करने वाली यादव परिवार की दूसरी बेटी

लालू यादव का परिवार कई दशकों से बिहार की राजनीति में सक्रीय है। अब उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती के बाद उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्या भी राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। सिंगापुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली रोहिणी को आरजेडी ने सारण से टिकट दिया है। 2022 में अपने पिता, लालू यादव को किडनी देने के बाद रोहिणी सुर्खियों में आईं। वो सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने परिवार को सपोर्ट और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधती आई हैं।

राजीव प्रताप रूडी से है मुकाबला

रोहिणी आचार्या के लिए जीत की राह उतनी आसान भी नहीं है। उनकी राजनीति में इंट्री के साथ ही बीजेपी परिवारवाद को लेकर उन्हें निशाने पर ले रहा है। दूसरी ओर सारण सीट से बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी को फिर से टिकट दिया है। रूडी वर्तमान में इस सीट से सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

23 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago