Samastipur

समस्तीपुर के व्यक्ति की शिकायत पर दरभंगा में निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के दो अधिकारी को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा में निगरानी विभाग (Vigilance Department) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के दो अधिकारियों को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अधिकारियों में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और टेक्नीशियन एसिस्टेंट रिंकू कुमारी शामिल हैं. इस गिरफ्तारी के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

निगरानी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार आटा चक्की में बिजली कनेक्शन देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Vigilance Department के डीएसपी ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और उनके साथ लाइनमैन के रूप में कार्यरत रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी ने बताया कि अजित कुमार रिश्वत की राशि अपने सहयोगी रिंकू कुमारी के माध्यम से ली थी.

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत एक मार्च को समस्तीपुर जिले के खानपुर निवासी अनिल कुमार ने निगरानी विभाग, पटना से की थी. शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि डिलाही में आटा चक्की के लिए लाइन की जरूरत है. इसके लिए बिजली विभाग ने कनेक्शन के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग की है.

अनिल कुमार के आवेदन के आधार और अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और निगरानी विभाग की टीम ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार को उनके कार्यालय से रिश्वत के 40 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में निगरानी विभाग के 13 कर्मी शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

5 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

17 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

17 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

17 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

18 घंटे ago