Bihar

‘मारो, इन सबको मारो’, परमानेंट नौकरी की मांग कर रहे शिक्षकों पर टूट पड़ी बिहार पुलिस, नीतीश से गुहार लगाने पटना गए थे

बिहार पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। सोमवार को पटना में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अतिथि शिक्षक अपनी मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब शिक्षकों पर लाठी भांजती पुलिस का वीडियो शेयर कर लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं।

बिहार पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने शिक्षकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। एक वीडियो में पुलिसकर्मी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मारो, इन सभी को मारो। लाठीचार्ज होते ही शिक्षक वहां से भागने लगे लेकिन तब तक पुलिस कई शिक्षकों पर लाठी बरसा चुकी थी।

सोशल मीडिया पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो शेयर कर लोग सरकार पर तंज कस रहे हैं। एक ने लिखा कि बिहार पुलिस अतिथि शिक्षकों को पकड़ पकड़कर लाठी से परमानेंट नौकरी दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि चाहे जिसकी भी सरकार हो, उसकी सरकार में शिक्षक को पुलिस की लाठी से गुजरना होता है।

एक ने लिखा कि जब इसी बिहार में बीजेपी वाले विपक्ष में थे तब इसी मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा करते थे और अब सत्ता मिलते ही सब भूल गए। एक अन्य ने लिखा कि जो शिक्षक सरकार की लाठी खा रहे हैं, क्या वह मन से बच्चों को पढ़ाते होंगे? एक अन्य ने लिखा कि शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान ही कौन देना चाहता है, सब बस मलाई खाना चाहते हैं।

बता दें कि शिक्षकों का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की संख्या 4257 है। जब प्रदेश में शिक्षक कम थे तो हमें काम पर लगाया गया और उन्हें परमानेंट करने की जगह हटाया जा रहा है। अतिथि शिक्षक चाहते हैं कि उन्हें ही परमानेंट किया जाए। इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago