Samastipur

अपने सहकर्मी सिपाही की मौत से रोसड़ा उपकारा के कर्मी मर्माहत, पटना के पाल होटल में हुए अगलगी की घटना में खो दी थी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- पटना के पाल होटल में 25 अप्रैल को हुए अगलगी की हुई घटना में रोसड़ा उपकारा कर्मियों को रविवार को अपने एक महिला कर्मी प्रियंका के दुनिया में नहीं रहने की खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि रोसड़ा उपकारा में कक्षपाल पद पर कार्यरत सिपाही प्रियंका कुमारी बीते 15 अप्रैल से अवकाश पर थी। अवकाश समाप्त होने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर लौट रही थी। इस दौरान 25 अप्रैल को पटना में मिले अपने एक साथी के साथ पाल होटल में खाना खाने पहुंची थी, तभी हादसे का शिकार हो गयी।

वर्ष 2017 में कारा सिपाही बनी थी प्रियंका :

प्रतिमा ने बताया कि प्रियंका ने वर्ष 2017 में पुलिस की नौकरी की थी। उसकी फर्स्ट ज्वाइनिंग मधुबनी में हुई थी। फिर वहां से उसका स्थानांतरण समस्तीपुर जिले के स्थित रोसड़ा जेल में हो गया। शव का दाह संस्कार करने के लिए उसके पिता भागवत सिंह, उसके भाइयों अजय सिंह, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह पटना गए हैं। घर पर मां, बहन व रिश्तेदार के लोग हैं।

फोटो व दर्जी की रसीद से हुई पहचान :

परिजनों ने प्रियंका के शव की पहचान उसके पर्स से मिली उसकी तस्वीरें, दर्जी की रसीद व अन्य चीजों से की। परिजनों ने बताया कि उसका शव पूरी तरह जल गया है। शरीर के अंग गलकर अलग हो गए हैं। परिजनों ने पटना में ही प्रियंका का अंतिम संस्कार कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago