Samastipur

13 साल में भी नहीं बन पाया CM का ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु, समस्तीपुर के लोगों में आक्रोश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- गंगा के दक्षिण पटना जिले के बख्तियारपुर और उत्तर दिशा में स्थित समस्तीपुर जिले को जोड़ने वाले बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का निर्माण 13 वर्षों में पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2011 में इस महासेतु की आधारशिला रखी गई थी। इसका निर्माण कार्य 2016 में ही पूरा करने का लक्ष्य था परंतु 13 वर्ष पूरे होने के बावजूद महासेतु का निर्माण कार्य मात्र 50% ही हो सका है।

पुल के कुछ पिलरों का कुछ हिस्सा निर्माणाधीन है। पुल के कई बड़े हिस्से में पिलर पर स्पैन लगा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इस पुल के निर्माण कार्य प्रारंभ होने के लगभग चार वर्ष बाद गंगा पर बिदुपुर-दीदारगंज महासेतु का निर्माण शुरू हुआ और बीते आठ वर्षों में इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

गंगा महासेतु निर्माण के लिए कई बार हो चुका है आंदोलन :

मोहनपुर के पर्यावरण सेवी सुजीत कुमार भगत एवं मोहिउद्दीन नगर के समाजसेवी भाई रंधीर ने कई बार आंदोलन किया परंतु इसका प्रभाव सरकार पर नहीं हो सका। समाजसेवी भाई रंधीर एवं सुजीत भगत ने मटिऔर, जौनापुर, चापर, डुमरी, चकसाहो, बाकरपुर, ताजपुर, कुरसाहा, करजान, अथमलगोला, बख्तियारपुर में जन संवाद कार्यक्रम किया था। इसके अलावा बख्तियारपुर, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर, पटोरी, मोरवा, सरायरंजन एवं ताजपुर प्रखंडों में व्यापक जन आंदोलन किया गया।

निर्माण एजेंसियों की लेट-लतीफी ने पहुंचाई काम में बाधा :

1602.74 करोड रुपए की लागत से पीपीपी मोड अंतर्गत बनने वाले बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल सह सड़क का निर्माण कार्य 30 नवंबर 2011 को प्रारंभ हुआ। 29 मई 2016 तक कार्य को पूरा करना था। कार्य की गति धीमी रहने के कारण जब समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो विभाग ने पहली बार 31 जुलाई 2019 और बाद में 31 मई 2020 तक निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि बढ़ा दी। इसके बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका।

विभागीय पत्र के अनुसार अब तक अद्यतन मात्र 49% भौतिक प्रगति हुई है। इस प्रोजेक्ट में बख्तियारपुर के करजान से एनएच 28, ताजपुर तक फोरलेन सड़क सह पुल सड़क का निर्माण होना है। इसमें लगभग 5.6 किमी पुल एवं 45.39 किमी संपर्क सड़क होगा। वर्तमान में प्रोजेक्ट के मुख्य गंगा पुल का फाउंडेशन एवं सबस्ट्रक्चर का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिर्फ दो पिलर का निर्माण कार्य अधूरा है।

मई 2017 में मेन गंगा ब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर सेगमेंट के लॉन्चिंग में उपयोग किए जा रहे गैंट्री का हिस्सा टूटकर गिरने के बाद निर्माण कार्य लगभग बंद हो गया। कार्य की गति अति मंथर होने के कारण 4 सितंबर 2020 को नोटिस भेजकर निर्माण कंपनी का एग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिया गया।परंतु एक बार फिर नए सिरे से निर्माण कंपनी ने अपनी शर्तों के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

51 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago