समस्तीपुर :- जिला युवा कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले जहां बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने युवाओं के लिये अब तक का सबसे बड़ा ऐलान कर के साबित कर दिया है कि कांग्रेस युवाओं के साथ है और देश का युवा कांग्रेस के साथ है। बेरोजगारी का कीर्तिमान रच रही बीजेपी के लिये राहुल गांधी के इस ऐलान से उबर पाना अब मुमकिन नहीं होगा। युवाओं को जोड़कर राहुल गांधी ने लाखों करोड़ों परिवारों के घर में उम्मीद और विश्वास का दीप जला दिया है।
राहुल गांधी के आज के इन पाँच ऐलान के बाद देश का युवा कह सकता है कि कांग्रेस ने युवाओं को संपूर्ण न्याय की गारंटी दे दी है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी समझते हैं कि देश के युवाओं को रोज़गार देकर ही भारत के भविष्य को संवारा जा सकता है। आज के इस ऐलान में सरकारी नौकरी, व्यवसाय, कौशल प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और गिग इकॉनॉमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल कर राहुल गांधी ने युवाओं के दिल की बात कर दी है।
ब्यान पर हस्ताक्षर करने वालों में समस्तीपुर ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, वारिसनगर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो० महफूज आलम, बबलू कुमार आदि लोगों के नाम उल्लखनीय है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…