Samastipur

समस्तीपुर के इस प्रेम कहानी का दुखद अंत, अपने से 22 साल बड़े शिक्षक संग फेरे लेने वाली छात्रा की लटकी मिली लाश, पति गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में एक अजूबे प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। अपने से 22 साल बड़े शिक्षक से लव मैरिज करने वाली श्वेता कुमारी की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। लड़की का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए शिक्षक पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2022 में की थी शादी :

दरअसल, मामला जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है। महादेव मठ की रहने वाली श्वेता कुमारी को कोचिंग पढ़ाने वाले अंग्रेजी के शिक्षक संगीत कुमार से प्यार हो गया था। इसके बाद उसने अपने से 22 साल बड़े शिक्षक संगीत कुमार से दिसंबर 2022 में कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। लेकिन यह शादी मात्र 1 साल 4 महीने ही चली और श्वेता की मौत हो गई।

कमरे में लटकता मिला शवः

लड़की का शव उसके कमरे में फंखे से लटकता मिला है। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि जिस वक्त शादी हुई थी उस समय 5 लाख रुपए और जेवरात दिए गए थे लेकिन फिर से रुपए की डिमांड की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को श्वेता ने भाई को फोन किया था।

फोन करने के बाद भाई श्वेता कुमारी को लाने के लिए उसके ससुराल गया था। इस दौरान शिक्षक पति उसके भाई को समक्षा-बुझाकर भेज दिया था। इसके कुछ देर बाद ही मौत की सूचना मिली। परिजनों ने शिक्षक पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, इस मामले में पति संगीत कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ने गले में फंदे लगाकार आत्महत्या कर ली है।

आरोपी पति गिरफ्तारः

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी शिक्षक पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पति से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

14 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

14 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

14 घंटे ago