Samastipur

“आपकी बेटी ने कोटा में सवा चार करोड़ की ठगी की है…” समस्तीपुर के पत्रकार को फर्जी कॉल कर साइबर ठग ने झांसा में लेने का किया प्रयास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- आपकी बेटी के उपर क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने चार सहेलियों के साथ मिलकर सवा चार करोड़ की ठगी की है। चाहे तो आप उससे बात कर लो, यदि समस्या से बचना है और बेटी को जेल जाने से बचाना है तो कोटा आ जाओ, मैं सीबीआई क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। यह फोन समस्तीपुर जिले के एक प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार प्रकाश कुमार को एक अज्ञात पाकिस्तानी नंबर से वाट्सएप पर आया तो हड़बड़ाहट में होश उड़ गये। हालांकि उन्होंने तुरंत ही मामले को भांप लिया और जमकर साइबर फ्राॅड की क्लास लगा दी और फोन काट दिया।

हालांकि उस फ्राॅड ने फिर से प्रकाश कुमार को फोन किया और कहा की मैं समस्तीपुर के एसपी को फोन लाइन पर ले रहा हूं, बात करो। लेकिन पीड़ित ने डांटकर फोन काट दिया। अगर प्रकाश कुमार सतर्क नहीं होते और बुद्धि विवेक से नहीं सोचते तो बेटी को बचाने की झूठी साजिश में फंसकर वह साइबर फ्राॅड के शिकार हो सकते थे। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने वाट्सएप के प्रोफाइल में किसी पुलिस पदाधिकारी का ही फोटो लगा रखा है। इसको लेकर पीड़ित ने साइबर सेल के टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़ित प्रकाश कुमार का बताना है की उनकी बेटी कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उन्हें पाकिस्तान के कोड +92 3482567143 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया और उनसे ठगी को कोशिश की गई। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल के टॉल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करा दी है।

सोशल मीडिया से जुटाते हैं डिटेल :

साइबर पुलिस अफसर के मुताबिक, ठगों ने इन दिनों यह नया पैंतरा आजमाना शुरू किया है। किसी को भी ‘डर’ का डर दिखाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठ लेते हैं। आमतौर पर ट्रूकॉलर से नंबर, फेसबुक अकाउंट पर साझा की गई पारिवारिक तस्वीरें, ट्रैवलिंग से जुड़ी जानकारी चोरी कर साइबर ठग कॉल करते हैं। अभी तक देशभर में कई ठगी के केस सामने आ चुके हैं।

इन बातों का रखें ध्यान :

➤अनजान नंबर से आई कॉल को इग्नोर करें।

➤कॉल और कॉलर को वेरिफाई कर लें।

➤धमकी के कॉल के बारे में तुरंत पुलिस बताएं।

➤साइबर नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

➤पोर्टल cybercrime.gov.in पर कंप्लेंट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago