Samastipur

समस्तीपुर में मालगाड़ी के बेपटरी होने के मामले की जांच को लेकर टीम गठित, चालक और उपचालक निलंबित!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड में भगवानपुर देसुआ स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन व बोगी के बेपटरी होने के मामले की अधिकारियों की टीम जांच करेगी। इसके लिए एडीआरएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। इसके साथ ही प्रथम दृष्ट्या लापरवाही प्रतीत होने के कारण मालगाड़ी के चालक और उपचालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हालांकि पूरे दिन हादसे के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से रेलवे के आला अधिकारी से लेकर कनीय अधिकारी तक परहेज करते रहे। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी। उनका सिर्फ इतना ही कहना था कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जाएगा।

काफी मशक्कत के बाद रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ने हादसे की जांच के लिए एडीआरएम के नेतृत्व में जांच टीम बनायी है। जो इस बात की तहकीकात करेगी कि मालगाड़ी के चालक ने लापरवाही बरती या स्टेशन मास्टर की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

9 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

17 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

17 घंटे ago