समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर में 15 वर्षीय किशोरी की गला दबा कर हत्या मामले मे बुधवार को मृतका की मां मुनचुन देवी ने थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि सोमवार को वह खेत मे तोड़ी काट रही थी। जहां पुत्री चांदनी उर्फ काजल शाम 4 बजे आयी और अपनी सहेली की शादी मे जाने की बात कही। जिस पर मां ने उसे यह कहा कि वह बाजार से सब्जी लेकर आएगी तब जाना।
जब सब्जी लेकर आई तो वह घर पऱ नहीं थी। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे उसका शव खेत में मिला। मृतका की मां ने अज्ञात पर पुत्री की अन्यत्र हत्या कर खेत में शव फेंकने की बात कही है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…