Samastipur

विद्यापतिनगर में तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, महिला दुकानदार की मौत, तीन ग्राहक भी जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मारक चौक के समीप शनिवार की अल सुबह रफ्तार का कहर की वजह से एक महिला दुकानदार की मौत हो गई। वहीं तीन महिला ग्राहक जख्मी हो गई। दलसिंहसराय- विद्यापतिनगर मुख्य पथ के स्मारक चौक के समीप निर्माणाधीन एनएच 122 बी स्टोर प्वाइंट जा रही सीमेंट लदी एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला दुकानदार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतका की पहचान विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी (55 ) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दलसिंहसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अचानक स्मारक चौक स्थित शांति स्वीट्स एंड चाट हाउस नामक दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान संचालक विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी (55 ) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन महिला ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गई । सभी जख्मी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में दुकान में मीना देवी के परखच्चे उड़ गए। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई । इधर घटना की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्रक संख्या एचआर 69 A 1513 को जप्त कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विक्रमपुर बांदे निवासी चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बजरंगी चौक पथ को स्मारक चौक के समीप आगजनी कर जाम कर दिया। आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कर से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। चालक ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि यह कर्पूरी ग्राम स्थित रैंक प्वाइंट से सीमेंट लेकर साहिट वृंदावन स्थित निर्माणाधीन एनएच 122बी के स्टोर जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह घटना घटी।

उधर घटना की सुचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, एसएचओ फिरोज आलम व सीओ कुमार हर्ष द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिली भगत से सड़क किनारे अवैध टेम्पो स्टेंड बनाया गया है। जिस कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होना आम हो गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

8 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

13 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

14 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago