Samastipur

समस्तीपुर में शराब की बोतल के साथ पंचायत समिति सदस्य का नर्तकी के साथ रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के एक पंचायत प्रतिनिधि का रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल होने के साथ ही लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। सोशल मीडिया में करीब 4 वीडियो क्लिप शुक्रवार को दिन में वायरल हुआ। इसमें एक वीडियो 54 सेकंड का, एक वीडियो 32 सेकंड का, एक वीडियो 27 सेकंड का और एक वीडियो 1 मिनट 3 सेकंड का है। इस वीडियो की सच्चाई का समस्तीपुर टाउन मीडिया दावा नहीं करता है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पंचायत प्रतिनिधि किसी होटल अथवा अन्य लग्जरी कमरे में एक लड़की के नाच का आनंद उठाने के साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।बीच-बीच में वह लड़की के साथ डांस भी करते दिख रहा है। वीडियो के बारे में चर्चा है कि प्रतिनिधि क्षेत्र से कहीं दूसरी जगह मौज-मस्ती कर रहे थे। इस दौरान वीडियो बना रहा और उसके आस-पास के लोग पंचायत समिति सदस्य को उकसाते भी नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में शराब की बोतले भी दिखाई दे रही है हालांकि वायरल हो रही इस वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन मीडिया नहीं करती हैं। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य का बताना है कि राजनीतिक रणनीति के तहत उसका वीडियो बनाया गया है। जब वह प्रलोभन में नहीं आया तो उसे वायरल कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने अभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है और ना ही इससे संबंधित कोई आवेदन अब तक प्राप्त हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago