Samastipur

विभूतिपुर: चौर में घास लाने गई नाबालिग बच्ची के साथ दु’ष्कर्म, परिजनों ने अधेड़ को किया आरोपित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- घर से घास लाने गयी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ चौर में ही दु’ष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। उक्त मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई, लेकिन बाद में विभूतिपुर पुलिस को आवेदन दिया गया है। घटना 15 मार्च के शाम की बतायी गयी है।

घटना को लेकर पीड़िता की मां ने रविवार को विभूतिपुर थाने में एक लिखित आवेदन दी है। जिसमे गांव के ही 50 वर्षीय अधेड़ पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 मार्च की संध्या पीड़िता की मां माधोपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत भाभी से मिलने गई थी। उसकी करीब 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्री मवेशी के लिए घास लाने घर से चौर गई थी।

जहां उक्त चौर में आरोपी ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और कपड़ा से मुंह बांधकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को घर लाया गया। इसके बाद मामला प्रकाश में आया। फिर पंचायत बुलाई गई। लेकिन पंचायत नही होने के कारण ग्रामीणों ने पीड़िता व उसकी मां को लेकर थाना पहुंच गए। जहां लिखित आवेदन दिया गया।

थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि उन्हें आवेदन मिलते ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। इस संबंध में रोसड़ा के एसडीपीओ सोनल कुमारी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

51 सेकंड ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

1 घंटा ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

6 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

6 घंटे ago