समस्तीपुर/पूसा :- स्थानीय पूसा थाने की पुलिस ने एक सफारी वाहन को 57 कार्टन शराब के साथ बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक मोबाईल भी जब्त की है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एक सफारी का पीछा किया गया। इस दौरान शराब कारोबारियों ने बुनियादी विद्यालय, महमदा के निकट वाहन को छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
जांच के दौरान 495 लीटर शराब बरामद की गई है। दारोगा प्रियरंजन कुमार, सअनि गोरखनाथ व सदलबल के साथ की गई छापेमारी के दौरान मोबाईल भी बरामद की गई है। जिससे आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शराब की खेप कल्याणपुर की ओर जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…