Samastipur

समस्तीपुर: तेलकटवा गिरोह के तीन शातिर धराये, National Highway पर लाइन होटल व पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक और टेंकर से चुराते थे डीजल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- एनएच-28 पर खड़े वाहनों से तेल निकलने वाले तेल कटवा गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार करने में उजियारपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने शातिरों की कार में रखे जार से 250 लीटर डीजल भी बरामद की है। यह जानकारी सोमवार को दलसिहसराय एसडीपीओ मो.नजीब अनवर ने दी। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में मुजफरपुर जिला के देवरिया थाने के भुजा बंगरा निवासी मुकेश्वर राय के पुत्र अखिलेश कुमार यादव, साहेबगंज थाने के माधोपुर हजारी निवासी लखिंद्र राय के पुत्र मूरत कुमार, संजय राय के पुत्र प्रभात कुमार शामिल है।

हालांकि इनके दो साथी क्रमश: जाधो राय का पुत्र उदय कुमार एवं विराजी राय का पुत्र सूरज कुमार भागने में सफल रहा। दोनो भुजा बंगरा के रहनेवाले बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेल चोरी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आलोक में उजियारपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन मार्च की रात कार सवार तीन युवको को रोककर जांच की 7 अलग-अलग जार में रखा 250 लीटर डीजल बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनो बदमाश अंतरजिला तेल कटवा गिरोह के सदस्य हैं। पिछले करीब दो वर्षों से समस्तीपुर जिला क्षेत्र में एनएच-28 पर लाइन होटल एवं पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक और टेंकर आदि वाहनों की टंकी से ये सभी एक रात में दो-दो हजार लीटर डीजल की चोरी किया करते थे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने की जानकारी देते हुये डीएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनो को जेल भेजा जा रहा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago