Samastipur

समस्तीपुर में फर्जीवाड़ा! आशा बहाली में उच्चतर डिग्रीधारी को दरकिनार कर निम्न डिग्रीधारी की बहाली कर दिये जाने को लेकर दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- फर्जी प्रमाण पत्र पर आशा बहाली करने का आरोप लगाते हुए बहाली की जांच कर बहाली रद्द करने, बहाली करने वाले दोषी जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई कर पुनः बहाली करने की मांग को लेकर आवेदिका रेखा कुमारी एवं ममता कुमारी ने सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य सचिव से मिलकर शिकायती आवेदन सौंपा है।

मामला ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड संख्या-11 का है जहां की रहने वाली आवेदिका रेखा कुमारी एवं ममता कुमारी ने बताया कि उच्चतर डिग्रीधारी को दरकिनार कर निम्न डिग्रीधारी की बहाली की गई है। बहाली में मिलीभगत कर फर्जी प्रमाण पत्र समेत उम्र से अधिक का आधारकार्ड आदि जमा कराया गया है। आमसभा से पारदर्शी तरीके से बहाली नहीं कर बंद कमरे में सेटिंग -गेटिंग कर बहाली किया गया है।

आवेदिका ने मंगलवार को सिविल सर्जन एवं जिला स्वास्थ्य सचिव समस्तीपुर को शिकायती आवेदन देकर फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाली का आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच कर फर्जी बहाली रद्द करने, बहाली करने वाले जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं अधिकारियों पर कारबाई करने एवं पुनः बहाली करने की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी कथित फर्जी आशा बहाली मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर उचित कारबाई करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

6 घंटे ago