Samastipur

होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सहरसा, समस्तीपुर एवं रक्सौल से आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। जिनका विवरण निम्नानुसार है :

1. गाड़ी सं. 03243 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट होली स्पेशल दिनांक 01.04.24 को पटना से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 07.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में 20 स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे।

2. गाड़ी सं. 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल दिनांक 01.04.24 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

3. गाड़ी सं. 05585 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 03.04.24 को सहरसा से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 19 कोच लगाए जाएंगे।

4. गाड़ी सं. 05531 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 03.04.24 को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

5. गाड़ी सं. 05561 समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल दिनांक 02.04.24 को समस्तीपुर से 19.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा दरभंगा, सीतामढ़ी, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 17.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच लगाए जाएंगे।

6. गाड़ी सं. 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल दिनांक 08.04.24 को मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी ।

7. गाड़ी सं. 03483 भागलपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल दिनांक 02.04.24 एवं 06.04.24 को भागलपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

8. गाड़ी सं. 03413 मालदा टाउन-नई दिल्ली होली स्पेशल दिनांक 31.03.24, 04.04.24 एवं 07.04.24 को मालदा टाउन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago