Samastipur

समस्तीपुर: गर्भ में थी बेटी, पता चलते ही हैवान बने ससुराल वालों ने बहू की गला दबाकर की हत्या, कुछ घंटों बाद चौर में पेड़ से झूलता मिला पति का शव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन और दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामनें आ रही है। जहां सरायरंजन थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी की हत्या के चंद घंटों बाद दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पति का शव फंदे से लटका मिला। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर 35 नंबर रेलवे गुमती और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीचों-बीच रेलवे लाइन के पास खेत में लगे एक सीसम के पेड़ से लटका हुआ युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जुट गई।

युवक सफेद रंग की धोती के सहारे एक छोटे से सिसम के पेड़ से लटक रहा था। खेत में घास काटने गई एक महिला ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दिया। इधर शव मिलने की सूचना पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने बताया की सरायरंजन थाना के मेयारी गाँव के चौकीदार के द्वारा मृतक युवक की पहचान उदन कुमार राय के रूप में हुईं है। आज सुबह ही उसकी गर्भवती पत्नी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला था।

विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि गर्भ में पल रही बच्ची को मारने से इनकार करने से नाराज पति एवं उसके ससुरालवालों ने उस नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला निक्की की शादी करीब 10 महीने पूर्व ही 5 मई 2023 को हुई थी। वह कुछ महीनों की गर्भवती थी। बताया जाता है कि पति एवं ससुराल वालों ने पिछले हफ्ते किसी अस्पताल में ले जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया था। जहां अल्ट्रासाउंड वालों से उसने किसी तरह गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग पता कर लिया।

मायके वालों ने बताया कि गर्भ में बच्ची का पता चलने पर ससुराल वाले विवाहिता पर गर्भपात कराने का दबाव दे रहे थे। ससुराल वालों की चाहत लड़का होने की थी। गर्भपात को लेकर जब विवाहिता तैयार नहीं हुई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। विवाहिता की हत्या के 4-6 घंटे बाद उसके पति का शव भी चौर में पेड़ से लटकते मिला। इधर घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago