Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के 25 डॉक्टर समेत 79 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर लगी रोक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में पदस्थापित 25 डॉक्टर समेत 79 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निर्देश ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। आरडीडी के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि 27 फरवरी को आरडीडी ने अपने अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस औचक निरीक्षण में कई चिकित्सक गायब मिले। इसके साथ ही अनियमितता भी पाई गई। आरडीडी ने अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक को सभी डॉक्टर और कर्मियों से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

इस वजह से हुई कार्रवाई

स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जब आरडीडी डॉ. योगेंद्र महतो अचानक सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो ओपीडी के लगभग सभी विभागों में डॉक्टर मिले। वहां मरीजों को भी देखा गया था। लेकिन जब टीम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंची तो वहां कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। मास्टर पंजी का निरीक्षण किया गया तो वहां मरीजों की संख्या पेंसिल से लिखी गई थी। यानी इसे बाद में जोड़ा और बदला जाता।

लेकिन जब टीम ने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तो सभी चौंक गए। रजिस्टर में डॉ. पीडी शर्मा का 21 फरवरी से 27 फरवरी तक हाजिरी नहीं बनी हुई थी। इसी तरह डॉ. आदिति प्रियदशर्नी का 23 फरवरी से 27 तक, डॉ. निर्मल कुमार चौधरी का 23 से 27 फरवरी तक, डॉ. मंजुला भगत 17 से 27 तक, डॉ. फरमुद आलम का 25 से 27, डॉ. नवनीता कुमार का 25 से 27, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश व डॉ. उत्सव कुमार का 27 फरवरी की हाजिरी नहीं बनी थी।

इस तहत कुछ 27 डॉक्टर के अलावा 10 परिचारी, दो जेनरेटर चालक, 4 एलटी, 20 एग्रेड नर्स, 4 जेएनएम, दो एएनएम, एक लेखापाल, नेत्र सहायक, ओटी असिस्टेंट, दो डाटा ऑरेटर, दो डी फर्मा, फिजियोलॉजिस्ट शामिल है। जांच के दौरान पता चला कि इन लोगों को लंबे समय से हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं किया है। चर्चा यह भी है कि अधिकतर डॉक्टर अपने-अपने क्लीनिक में समय ज्यादा देते हैं। जिस कारण सदर अस्पताल नहीं आ पाते। कुछ डॉक्टर का तो सदर अस्पताल के करीब ही हॉस्पिटल बना हुआ है।

एक साथ बना लेते हैं हाजिरी

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अधिकतर डॉक्टर सदर अस्पताल के बदले अपने क्लीनिक पर ज्यादा समय देते हैं और महीने में एक बार सभी हाजिरी बना लेते हैं। आरडीडी द्वारा अब वेतन रोके जाने के बाद ऐसे डॉक्टर व कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

क्या कहा अस्पताल उपाधीक्षक ने 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि आरडीडी का पत्र मिला है। निर्देशानुसार सभी डॉक्टर और कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

5 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

6 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

17 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

17 घंटे ago