समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ मिल्की वार्ड संख्या-1 में विवाह के दौरान विवाद होने पर हथियार के साथ पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मोतीपुर गांव निवासी गंगाराम सहनी का पुत्र मनीष कुमार और परीक्षण सहनी का पुत्र उचित कुमार रहुआ गांव आकर विवाह कार्यक्रम के दौरान विवाद कर रहा था।
इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची रोसड़ा थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक के पास से अवैध कट्टा और दो मोबाइल बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवको को जेल भेज दिया गया है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…