समस्तीपुर :- आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा उमीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने की अपील करते हुए सूबे के उप-मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार भाजपा आप सभी के आशीर्वाद से चार सौ से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। आज गुरुवार को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार बनी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया को समूल रूप से नष्ट कर दिया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करना पड़ेगा, तभी जनता की आकांक्षाओं को हम पूरा कर सकेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के क्रिया कलापो एवं जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों में 95 प्रतिशत पूरा करके एक रिकॉर्ड कम कर लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के साथ-साथ मंडल और कमंडल को भी हम समर्थन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के गरीबों को जहां पक्का मकान देने का काम कर रहे हैं वहीं 500 वर्षों से अयोध्या में एक टेंट में रह रहे भगवान श्री राम को एक भव्य मंदिर में विराजमान करने का काम किया है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस बार 400 पार का नारा लगवाते हुए जय श्रीराम के नारे से अपने भाषण को समाप्त किया। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा सम्राट चौधरी समस्तीपुर शहर से 5 किलोमीटर पर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के मैदान मैं हेलीकॉप्टर से उतरकर वहां से अपने कार्यकर्ताओंं के साथ रोड शो करते हुए समस्तीपुर शहर में प्रवेश किया।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…