Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे सम्राट चौधरी, कहा- बिहार को‌ विकसित बनाने के लिए‌ देश के प्रधानमंत्री‌ के हाथ को मजबूत करना पड़ेगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर  भाजपा उमीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने की अपील करते हुए‌ सूबे के उप-मुख्यमंत्री व भाजपा‌ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ‌इस बार भाजपा आप ‌सभी के आशीर्वाद से चार सौ ‌से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने‌ जा रही है। आज गुरुवार को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‌बिहार ‌में इस बार बनी ‌सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया को‌ समूल रूप से ‌नष्ट कर दिया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि‌ बिहार को‌ विकसित बनाने के लिए‌ देश के प्रधानमंत्री‌ के हाथ को मजबूत करना पड़ेगा, ‌तभी जनता की आकांक्षाओं ‌ को हम पूरा कर सकेंगे। उन्होंने‌ केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के ‌‌‌‌क्रिया कलापो एवं  जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा ‌करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री‌ द्वारा ‌किए गए वादों में 95‌ प्रतिशत पूरा करके एक रिकॉर्ड कम कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के साथ-साथ ‌मंडल और कमंडल को भी‌ हम समर्थन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के ‌ गरीबों को‌ जहां पक्का मकान देने का काम कर रहे हैं‌ वहीं 500 ‌वर्षों से अयोध्या में‌ एक टेंट में रह रहे भगवान श्री राम ‌ को एक भव्य मंदिर में‌ विराजमान करने का काम किया है। अपने संबोधन के अंत में‌ उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस बार 400 पार‌ का नारा ‌ लगवाते हुए जय श्रीराम‌ के नारे से‌ अपने भाषण को समाप्त किया। ‌इससे पूर्व‌ उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा‌ सम्राट चौधरी समस्तीपुर‌ शहर से 5 किलोमीटर पर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ‌के मैदान‌ मैं हेलीकॉप्टर से उतरकर वहां से‌ अपने कार्यकर्ताओंं के साथ‌ रोड शो करते हुए‌ समस्तीपुर शहर में प्रवेश किया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

28 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago