समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत जितवारपुर चौथ में सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम अशरफ के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पत्नी का इलाज कराने पटना गए हुए थे। चोरों ने घर सुना पाकर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर लगभग 30 लाख मूल्य के संपति की चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरु की। इस मामले में शिक्षक के पुत्र नदीम अशरफ ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी करने की बात कही है।
स्थानीय वार्ड पार्षद अजीजुर रहमान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक नसीम अशरफ की पत्नी बीमार है। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। जब शिक्षक के पुत्र नदीम अशरफ घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का सभी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। चोरों ने घर में रखे कीमती जेवर व सामान आदि की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…