Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे तेजप्रताप; भाजपा को कहा नौटंकीबाज और धर्म का दिखावा करने वाला, असली धार्मिक खुद को बताया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- बिहार के पूर्व मंत्री व लालू के बड़े लाल हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा केवल धर्म का दिखावा करती है। वह नौटंकीबाज है। असली धार्मिक तो हम हैं। सर्वाधिक यज्ञ का कार्य पिछड़ों की बस्तियों में होते देखा जा रहा है।

वे रविवार को समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ब्लॉक डीह दशहरा में आयोजित श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के पहले दिन भागवत कथा मंच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रखंड के मुख्य मार्ग की स्थिति पर भी तंज कसा। कहा कि यहां के सांसद ने अभी तक क्या- क्या किए, वह सड़क बता रही है। इसलिए सावधान हो जाइए। इसके पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर मंच का विधिवत उद्घाटन किया। जिसकी अध्यक्षता शशिभूषण यादव ने की। संचालन का कार्य पर्यावरणसेवी सुजीत कुमार भगत ने किया।

इस अवसर पर सुजीत ने तेजप्रताप यादव का स्वागत पौधा देकर किया। यज्ञ समिति की ओर से मंचस्थ अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोरवा के विधायक रणविजय साहू, महुआ के विधायक मुकेश रौशन, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव व अजय कुमार बुलगानीन आदि ने भी संबोधित किया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago