तस्वीर: सांकेतिक (सोर्स गूगल)
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में भी अब नकली नोट का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले गिरोह का संबंध विभूतिपुर समेत अन्य जगहों से जोड़ा जा रहा है। बताया जाता है कि गिरोह में शामिल लोगों ने थोड़े ही समय में काफी संपत्ति अर्जित कर ली है। कुछ महीनों पहले ही बेगूसराय पुलिस ने 4 लाख के जाली नोट समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर से एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया था। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में नकली नोटों की खेप लोकसभा चुनाव में खपाने की भी तैयारी चल रही है।
सूत्रों की मानें तो इस धंधे में उन कारोबारियों के सर पर कई सफेदपोशों का भी हाथ है। कारोबारियों ने अपने इस अवैध कारोबार का कई क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों में अपने नेटवर्क को फैला लिया है। यदि समस्तीपुर पुलिस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी जुटाए तो नि:संदेह अवैध गतिविधियों में लिप्त कारोबारियों व उनको संरक्षण देने वाले सफेदपोश को पकड़ लेगी और नकली नोट के एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश कर देगी। बता दें कि समस्तीपुर जिले में नकली नोट का खेल लंबे समय से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार गिरोह के द्वारा 1 लाख रुपए के असली नोट लेकर 3 लाख का नकली नोट दिया जाता है। बड़े रकम लेने पर और भी छूठ दी जाने की बात कही जाती है। इस खेल-बेल में ‘डुप्लीकेट पुलिस’ का भी रोल होता है।
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…