समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के डेड स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट फिर से रौशन होंगे। नगर निगम ने इनको चालू कराने की कवायद तेज कर दी है। शहर के मुख्य पथ पर डिवाइडर पर लगे वर्षों से खराब स्ट्रीट लाइट को अब ठीक किया जा रहा। पहले लोग शाम ढ़लने के बाद शहर में अंधेरे में चलने को मजबूर हो गए थे। सबसे अधिक महिलाएं व ग्रामीण इलाकों से काम के लिए आये लोगों की हो रही थी।
नयी एजेंसी को स्ट्रीट लाइट ठीक करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। चयनित एजेंसी ने तेजी से काम शुरू कर बिहार दिवस से पहले रोशनी से शहर को जगमग करने को लेकर काम भी शुरू कर दिया है। स्ट्रीट लाइट बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं खंभो पर भी तिरंगे के रंग का एलईडी लाइट लगाया जा रहा है। बता दें कि विभाग द्वारा पिछले कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। रख-रखाव के कारण सभी स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट खराब हो गई थी।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…