समस्तीपुर : समस्तीपुर में गेहूं के खेत से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव की है। मृतक की पहचान सिलौत गांव के राज कपूर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि टोटो चालक के द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो-तीन दिन पूर्व उसके पुत्र की टोटो चालक से विवाद हुआ था। परिजन आशंका जाता रहे हैं की इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई। शव की स्थिति को देख कर लगता है कि बड़ी निर्दयता से उसकी गला रेत कर हत्या की गई है और शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया गया है। गेहूं के खेत से कुछ दूरी पर मृतक का चप्पल भी बरामद किया गया है।
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…