समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर में ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 11 लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के पास देर शाम की है। मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर के मनियर गांव के नंदलाल राम के रूप में हुई है। वहीं जख्मी लोगों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
इस घटना से नाराज लोगों ने आज मंगलवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ दलसिंहसराय-महनार मुख्य मार्ग को बजरंगी चौक के पास जाम कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो सवार लोग मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनियर गांव से विद्यापतिधाम में लड़की की शादी संपन्न कर वापस लौट रहे थे।
इस दौरान वृंदावन गांव के पास सड़क निर्माण करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रैक्टर ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…