समस्तीपुर :- महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय के गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। भक्त व श्रद्धालु निकटवर्ती सिमरिया घाट, झमटिया घाट, चमथा घाटों से गंगा का पवित्र जल भर कर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने में लगे हैं।
सुबह से ही अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु भक्त शिव मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा-पाठ कर सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में लाखों लोगों ने जलाभिषेक किया। विद्यापति धाम मंदिर में देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। आस्थावान भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, मधु, मखाना, फूल, फल, दूध, दही, घी, मक्खन आदि अर्पित कर उगना महादेव की विशेष श्रृंगार पूजा किया गया।
उधर, मोरवा प्रखंड स्थित एक ही छत के नीचे मात्र गज भर की दूरी पर स्वंयभू शिवलिंग व मुस्लिम भक्त खुदनी बीबी के मजार पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और खुदनी बीबी के मजार पर पुष्प अर्पित किया। उधर, शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे थे।
वहीं गाजे-बाजे के साथ शाम में शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर से शिव की बाराज निकाली गई, जिसमें स्थानीय कलाकार भूत, पिशाच, राक्षस आदि का वेष बनाकर जगह जगह शिव तांडव की प्रस्तुति किया। बारात में नारद, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान आदि देवताओं की झांकियां भी शामिल रही।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…