Samastipur

समस्तीपुर के इस जगह पर बाल्टी नहीं पोखर में घोला जाता है रंग, राष्ट्र कवि दिनकर ने कहा था-‘बिहार का वृंदावन’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत भिरहा गांव में ब्रज के तर्ज पर होली मनाई जाती है. लोगों पर होली का खुमार इस कदर चढ़ता है कि यहां लोटा, बाल्टी ड्रम नहीं पोखर में रंग घोला जाता है. इसके बाद लोग इसमें एक दूसरे को सरोबार कर होली खेलते हैं. समस्तीपुर के रोसड़ा की होली ब्रज की होली की तरह ही पूरे देश में प्रसिद्ध है. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने भिरहा को बिहार का वृंदावन कहा था. भिरहा गांव में पोखर वाली होली पिछले 85 सालों से खेली जा रही है.

इसके बारे में कहा जाता है कि, 1935 में गांव के कई लोग होली के दिनों में वृंदावन गए थे. तब ब्रज की होली से लोग इतने प्रभावित हुए कि वापस लौट कर अपने गांव भिरहा में उसी तर्ज पर होली मनाने का निर्णय लिया. इसके बाद 1936 से भिरहा गांव में ब्रज के तर्ज पर होली मनाने की शुरुआत हुई. हालाकि पांच साल बाद ही 1941 में यह गांव तीन भाग पुरवारी टोल, पछियारी टोल और उतरवारी टोला में बंट गया और तीनों टोला होली का अलग-अलग आयोजन करने लगे.

तीनों टोले के बैंड में कंपीटिशन

इसके बाद गांव के तीन टोलों के बीच होली के आयोजन में सबसे अच्छे आयोजन के लिए कंपीटिशन होता है. गांव की ये तीनों होली मंडली जहां एक से बढ़कर एक सजावट करती है, वहीं दूसरे राज्यों से शानदार बैंड पार्टी भी बुलाती है. तीनों टोला के बैंड के बीच सबसे अच्छी प्रस्तुति के लिए होड़ होती है. फिर सबसे बेस्ट परफार्मेंस देने वाले बेंड को इनाम देकर सम्मानित किया जाता है. इसके साथ ही किस टोले की डांस पार्टी सबसे अच्छी है इसमें भी कंपीटिशन होता है.

फगुआ पोखर में घोला जाता है रंग

इसबार भिरहा के पछियारी टोला ने फेमस विशाल बैंड, पुरबारी टोला ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से राजकुमार बैंड और उत्तरवारी टोला ने राजस्थान से मशहूर ताज बैंड बुलाया है. जबकि डांस पार्टी में बनारस और मुजफ्फरपुर से डांसर और सिंगर आ रही हैं. होली के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम होने के बाद गांव के लोग एक पोखर जिसका नाम अब फगुआ पोखर हो गया है. उसमें रंग घोल देते हैं. फिर यहां खूब होली का हुड़दंग होता है. लोग पोखर में ही एक दूसरे को रंग से सराबोर कर देते हैं. ब्रज की तर्ज पर मनाई जाने वाली इस होली में भाग लेने के पूरे देश से लोग यहां जुटते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago